Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

Patience Quotes in Hindi | धैर्य पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार!

 Patience Quotes in Hindi | धैर्य पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार!


Patience Quotes 


Patience Quotes in Hindi - अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपके भीतर धैर्य का होना बहुत जरूरी है क्योंकि सफलता कुछ दिनों के महीनों के मेहनत से प्राप्त नहीं की जाती। इसमें समय लगता है और लगातार मेहनत करते रहना पड़ता है। धैर्य ही है जो आपके अंदर उम्मीद भरता है जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कठिन परिश्रम कर पाते हैं।

आज Patience Quotes in Hindi के इस आर्टिकल में हम आपके लिए धैर्य पर कुछ श्रेष्ठ विचार लेकर आए हैं। जो व्यक्ति धैर्य पूर्वक अपने कामों को अंजाम देता है, उसका मेहनत कभी विफल नहीं होता है। सब्र इंसान की कमजोरी नहीं होती है यह एक मजबूत इंसान की निशानी होती है।

जिस व्यक्ति में धैर्य नहीं होता है, वह जल्दबाजी में फैसला करता है। जिसके कारण वह विफल हो जाता है क्योंकि बिना परिस्थिति को अच्छे से समझे लिया गया फैसला हमेशा नुकसान ही देता है। इसलिए तो कहा जाता है। सब्र का फल मीठा होता है।


Patience Quotes in Hindi | धैर्य पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार!


1. "जो धैर्य पूर्वक निस्वार्थ भाव से मेहनत करता है,
       एक दिन सफलता उसके कदम जरूर चूमती है।"

Patience Quotes 

2. "एक धैर्यवान व्यक्ति मामूली बात पर अपना आपा
       नहीं खोता।"

3. "सब्र वह शक्ति है जो व्यक्ति के उम्मीद की किरण 
       को हमेशा प्रज्वलित रखता है।"

4. "बड़ा बदलाव कभी भी जल्दी नहीं दिखता,
       इसके लिए धैर्य रखना पड़ता है।"

5. "हमारा धैर्य हमारे गुण से अधिक हासिल कर सकता है।"

6. "दुख के समय जो धैर्य रखता है, वह कई दुखी
       पलों से बच जाता है।"

7. "छोटी-छोटी बातों पर अपना धैर्य खो देना एक 
        कमजोर व्यक्तित्व की निशानी है।"

8. "संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम
        चिकित्सक हैं।"

9. "धैर्य से हर जख्म ठीक हो जाता है।"

Patience Quotes In Hindi


10. "सब्र रख ओ मुसाफिर यह दौर भी गुजर जाएगा।
         मेहनत करने से ना हट तू पीछे, तेरा दौर भी 
         बहुत जल्द आएगा।"

Patience Quotes 

11. "कठिन परिस्थितियों में घबराने से क्या मिलता है,
         पर धैर्य रखने से परिस्थितियों से बाहर निकलने का
          हल मिलता है।"

12.  "धैर्य रखो तुम्हारी भी परिस्थितियां बदलेगी, 
          क्योंकि वक्त सब कुछ बदल देता है,
          यही प्रकृति का नियम है।"

13. "जल्दबाजी करने वाला व्यक्ति हमेशा नुकसान
         उठाता है। 
         धैर्यवान व्यक्ति द्वारा लिया गया फैसला हमेशा
          सही साबित होता है।"

14. "धैर्य एक मजबूत योद्धा है, जो समय आने पर 
           हर situation को बदल देता है।"

15. "जो धैर्यपूर्वक सभी क्रोध को सहन करता है। 
          उसका क्रोध बहुत विनाशकारी होगा।"

16. "धैर्य की सभी सराहना तो करते हैं लेकिन इसकी
         पीड़ा सहने के लिए लोग तैयार नहीं रहते हैं।"

17. "मेहनत से सफर का आगाज कर, और सब्र से कर 
         सफर का अंत, फिर मेहनत ना होगी तेरी विफल
          सब्र का फल हमेशा करता है मन प्रसन्न।"

18. "सब्र रखना एक कमजोर व्यक्ति के बस की बात 
         नहीं है।"

19. "सब कुछ होने के बावजूद भी अगर आपमें सब्र
          नहीं है तो आप कभी खुश नहीं रह सकते।"

धैर्य पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार


20 "लोग एक सफल व्यक्ति की सफलता तो देखते हैं, 
       पर उसके पीछे की मेहनत और सब्र नहीं देखते।"

Patience Quotes 

21. "जल्दबाजी में किया गया फैसला कभी आपके हक
        में नहीं होता।"

22. "जीवन में कुछ बड़ा करना है तो मेहनत के साथ
        धैर्य रखना भी जरूरी है।"

23. "जो धैर्य रखता है उससे मजबूत कोई नहीं, क्योंकि 
         एक धैर्यवान व्यक्ति समय आने पर सब कुछ प्राप्त
          करता है।"


इसे भी पढ़े -





24. "तेरी मेहनत बेकार नहीं जाएगी ओ मुसाफिर 
        थोड़ा सब्र रख, एक दिन तेरा धैर्य तेरी मंजिल 
          खींच लाएगी।"

25. "नासमझी और जल्दबाजी में उठाए गए कदम,
         कसम और कलम हमेशा तकलीफ ही देते हैं।"

26. "सब्र और सहनशीलता कोई कमजोरी नहीं होती
         है। यह तो अंदरूनी ताकत है जो सिर्फ मजबूत 
         लोगों में ही होती है।"

27. "सब्र कड़वा होता है लेकिन इसका फल हमेशा
         मीठा होता है।"

28. "हर असफलता में कुछ अच्छाई छिपी होती है। 
        वह जल्दी दिखाई नहीं देती, धैर्य रखो समय उसे 
        दिखाएगा। थोड़ा सा धैर्य ढेर सारी बुद्धि से अधिक 
         मूल्यवान है।"

29 "मेरे पास सीखने के लिए सिर्फ तीन चीजें हैं। धैर्य
        सादगी और करुणा यह तीन जीवन के सबसे बड़े 
         खजाने हैं।"


Sabar Quotes In Hindi 


30. "जब समय आपके हक में हो तो घमंड मत कीजिए। 
        जब समय आपके खिलाफ हो तो थोड़ा सब्र कीजिए।

Patience Quotes 

31. "सब्र की सवारी कभी आपको गिरने नहीं देती है,
        ना किसी की नजरों में और ना ही किसी के 
         कदमों में।"

32. "जब आप कभी किसी के साथ अपना धैर्य खोने लगे,
        तो सोचिए कि ईश्वर ने आजतक आपके साथ कितना
        धैर्य रखा है।"

33. "धैर्य से व्यक्ति हारी बाजी को भी जीत सकता है।"

34. "जिसमें धैर्य है वह सारी इच्छित वस्तुएं प्राप्त कर 
         सकता है।"

35. "सफल होने के लिए मेहनत करते रहना और धैर्य 
        बनाए रखना जरूरी है, जो सबके बस की बात 
         नहीं है।"

36. "धैर्य और भाग्य सभी चीजों पर विजय प्राप्त करते हैं।"

37. "जीवन में खुशहाली की सबसे बड़ी कुंजी सब्र है।"

38. "दुनिया में सिर्फ अगर खुशियां होती तो इंसान धैर्य
        से अपरिचित रह जाता है।"

39. "धीरे-धीरे रे माना, धीरे धीरे सब कुछ होय, माली सींचे 
         सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय।"


Best Patience Quotes in Hindi


40. "धैर्य सिर्फ शब्द मात्र नहीं है, यह आत्मविश्वास है, 
         जो व्यक्ति में उम्मीद की किरण कभी बुझने 
           नहीं देता।

Patience Quotes 

41. "जिसके पास धैर्य है, उससे बड़ा धनवान कोई नहीं है।"

42. "हर परिस्थिति से बाहर निकलना आसान हो जाता
          है, जब हिम्मत और धैर्य बना रहे तो।"

43. "खुद पर संयम वही व्यक्ति रख सकता है जिसकी 
          आत्मा शक्ति मजबूत हो।"

44. "विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं बल्कि धैर्य
          रखना चाहिए।"

45. "सफलता कुछ दिनों या महीनों में प्राप्त नहीं होती,
          इसमें समय लगता है इसलिए धैर्य बनाए रखो।"

46. "जो संयम नहीं रख पाता उसे असफलता का मुंह
         देखना पड़ता है।"

47."सब्र रखिए आसान बनने से पहले हर चीज कठिन
         होता है।"

48. "ऐसे लोगों को खोजना आसान है जो मरने के 
         लिए तैयार हो, लेकिन ऐसे लोगों को खोजना कठिन 
         है जो धैर्य के साथ दर्द सहने को तैयार हो।"

49. "कभी-कभी लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी 
         हार मान जाते हैं क्योंकि वह संयम नहीं रख पाते।"

50. "आप किसी की सफलता देखकर अपनी संयम को
         मत खोइए।"


Read More:-









हम आशा करते हैं कि आपको Patience Quotes in Hindi | धैर्य पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार! पसंद आया होगा। जीवन में धैर्य रखना बहुत जरूरी है तभी जाकर सफलता प्राप्त होती है। इसलिए आप धैर्य के साथ मेहनत करते रहिए आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। 
आपको यहां बहुत सारे अच्छे आर्टिकल पढ़ने को मिल जाएंगे जो आपको जरूर अच्छा लगेगा इसलिए आप उन्हें भी आवश्य पढ़ें।

























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ