Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

समय का महत्व! | Importance Of Time For Students In Hindi

जीवन में समय का महत्व क्या है?

Samay ka Mahatva 

समय का महत्व


जीवन में समय बहुत मूल्यवान है हमें इसे किसी भी प्रकार से बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय का सदा सदुपयोग करना चाहिए। समय की सबके खास बात यह है कि यह सबके लिए समान होता है। इसे धनवान से धनवान व्यक्ति भी नहीं खरीद सकता और ना ही इसे अपने हिसाब से बदल सकता है। समय उन्ही के लिए सफल और धनवान सिद्ध होता है जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है। जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझता है वह अपने जीवन में पीछे रह जाता है। क्योंकि समय का चक्र सबके लिए समान है यह किसी के लिए नहीं रुकता है। 


 समय का सदुपयोग 


अपने जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है पर सफलता चाहने और सोचने से प्राप्त नहीं होती है। जीवन में समय का सदुपयोग ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।

समय का सदुपयोग करने के लिए हमें कुछ विशेष बिंदुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिनमें शामिल है 
अपने लक्ष्य को निर्धारित करना, अपने लक्ष्य से जुड़े जरूरी कार्यों की सूची तैयार करना, कार्यों को प्राथमिकता देना, और अपने स्वास्थ के लिए भी प्रतिबद्ध रहना इत्यादि। ताकि अपने समय का सदुपयोग किया जा सके।

इसके अलावा आप अपने छोटे बड़े लक्ष्यों की अवधि तैयार कीजिए की अभी कौन सा कार्य करना सबसे जरूरी है। फिर समय को अपने जरूरी कार्यों के अनुरूप उपयोग कीजिए। आपने जिस कार्य को जितने समय में करने को तय किया है उस कार्य को समय से पूर्व या समय पर करने की कोशिश कीजिए।

शुरुआत में यह प्रक्रिया आपको थकाऊ लग सकता है। पर जैसे-जैसे आप अपने छोटे बड़े तय किए हुए लक्ष्य को पूर्ण करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपका आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा। आत्मविश्वास जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है जो जीवन में हर निर्धारित किए हुए कार्य को करने के लिए प्रेरित करता है। जिसकी वजह से आप अपने जीवन में अधिक से अधिक कार्य को सफलतापूर्वक कर पाते हैं।

जीवन में सफल होने के लिए जितना जरूरी कार्यों को महत्व देना है? उतना ही जरूरी अपने स्वास्थ्य को भी महत्व देना है। बिना स्वस्थ रहे व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग नहीं कर सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित नींद लेना, योगा (व्यायाम) करना, ध्यान करना और अच्छे आहार का सेवन करना जरूरी है। प्रतिदिन ध्यान करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और उसके शरीर और मन के बीच संतुलन बना रहता है। जिसकी वजह से वह जब चाहे जहां जाए अपना ध्यान केंद्रित कर सकता है। और अपने कार्य को सफलतापूर्वक कर सकता है।



 विद्यार्थी जीवन (Student Life) में समय का  महत्व 


मेहनत से धन बढ़ता है, और बीतते समय से उमर!

वैसे ही एक विद्यार्थी के लिए भी समय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि student life जीवन काल का सबसे सुनहरा मौका होता है। जब विद्यार्थी सभी जिम्मेदारियों से परे सिर्फ अपने लिए काम कर सकता है। अपनी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को पूरा कर सकता है। 

 Student life में विद्यार्थियों के पास समय की कमी नहीं होती है और ना ही किसी प्रकार का उन पर financial responsibilities (फाइनेंसियल जिम्मेदारियां) होती है। इसलिए अगर विद्यार्थी चाहे तो वह अपने समय का सदुपयोग करके सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।समय अपनी रफ्तार से चलता रहता है। यह किसी के लिए नही रुकता।

जो विद्यार्थी Student life में अपने समय का दुरुपयोग करते हैं उनके लिए उनका अपना ही जीवन आगे चलकर बोझ हो जाता है। क्योंकि ऐसे विद्यार्थी अपने समय के महत्व को नहीं समझ पाते या अगर समझते भी हैं तो वह सोचते हैं कि हमारे पास बहुत समय है। हम बाद में कर लेंगे। यही मानसिकता उन्हें आगे बढ़ने नहीं देती जिसकी वजह से वह असफल रह जाते हैं। उन्हें समय के महत्व का पता तब चलता है जब उन पर responsibilities आती हैं। उस वक्त उनके पास पछतावे के सिवा और कुछ नहीं रहता। पर क्या पछतावा बीते समय को वापस ला सकता है? इसका जवाब आप बखूबी जानते हैं। बीता समय कभी वापस नहीं आता।



  समय के सदुपयोग पर निबंध 250 शब्दों में


समय बहुत मूल्यवान है। इतना मूल्यवान की समय को ना कोई व्यक्ति खरीद सकता है और ना कोई बेच सकता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करना सीख गया मानो उसने जीवन जीने की कला सीख ली। 

जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर अपने कार्य को करते रहना पड़ता है। तब जाकर सफलता प्राप्त होती है। जो व्यक्ति समय के महत्व को समझता है वह अपने कार्य को कभी भी कल पर नहीं टालता। वह हमेशा अपना कार्य समय पर या समय से पूर्व करने की कोशिश करता है। क्योंकि समय की बर्बादी अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करना माना जाता है।

और जो व्यक्ति अपने कार्यों को हमेशा कल पर टालता है। आगे चलकर यह मानसिकता उसकी धीरे-धीरे आदत बन जाती है। जिसके कारण भविष्य में उसके पास कार्यों की संख्या अधिक हो जाती है और समय कम रह जाता है। जिसकी वजह से वह उन कामों को कभी पूरा ही नहीं कर पाता है। और अपने समय का सदुपयोग न करने की वजह से असफल हो जाता है।

आपने लोगों को हमेशा कहते सुना होगा कि चिंता मत करो समय के साथ परिस्थितियां बदल जाएगी। पर समय के साथ परिस्थितियां तब बदलती है जब समय का सदुपयोग किया जाता है और अपने कार्यों को महत्व दिया जाता है। न की इंतजार में बैठे रहने से परिस्थितियां बदलती हैं। 

दुनियां में ऐसे बहुत से व्यक्तित्व है जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। जिन्होंने अपने संघर्षों से जूझते हुए अपने समय का सदुपयोग किए हैं वे व्यक्ति अपने दृढ़ संकल्पों की वजह से सफल हुए और इतिहास रचे। जिनकी जीवनी हमें बताती है कि विपरीत परिस्थितियां सबके जीवन में आती हैं। और अपने जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो हर परिस्थिति में अपने समय का सदुपयोग करता है।



समय के महत्व पर 20 महत्वपूर्ण लाइन


  • समय निरंतर (लगातार) चलता रहता है यह किसी के लिए नहीं रुकता?
  • समय की बर्बादी से सफलता नहीं मिलती।
  • दुनिया में समय से मूल्यवान और कुछ नहीं है।
  • जो समय बीत जाता है वह वापस नहीं आता।
  • हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए।
  • सफल वही होता है जो समय के महत्व को समझता है।
  • समय का सदुपयोग ही सफलता का मार्ग है।
  • अपने कामों को हमेशा समय से पूर्व करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • सफल होने के लिए समय के महत्व को समझना जरूरी है।
  • हमें समय के साथ चलना सीखना चाहिए।
  • जिसने समय को महत्व दिया है उसी ने इतिहास रचा है।
  • समय को ना कोई बेच सकता है और ना कोई खरीद सकता है।
  • समय का सदुपयोग करने के लिए समय नियोजन (time planning) जरूरी है।
  • समय के महत्व को समझना सबके लिए जरूरी है।
  • पछतावे से बीता समय वापस नहीं आता।
  • समय का दुरुपयोग विफलता का कारण है।
  • समय की बर्बादी भविष्य के लिए ठीक नहीं।
  • जो समय के महत्व को नहीं समझता वह सफल नहीं होता है।
  • समय सबके लिए समान है।
  • समय का सदुपयोग हमेशा हितकारी होता है।


 समय के महत्व पर कविता



जीवन में कुछ करना है, 
तो समय के साथ चलना है।
हर कला सिखा देगा यह,
बस इसके रंग में ढलना है।

रुक गया जो जीवन में,
वह पीछे बहुत छूट जाता है।
समय का हाथ न थामे जो,
सपना उसका टूट जाता है।

कीमत नहीं है कोई इसकी,
समय है सबसे मूल्यवान।
महत्व इसकी जो न जाने,
उसे न मिल पाया पहचान।

बीता समय ना आएगा वापस,
न यह गलतियां बताएगा।
इसके महत्व को समझेगा जो,
उसे ही सफलता का मार्ग दिखाएगा।






हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट समय का महत्व! (Importance of Time for Students In Hindi) पसंद आया होगा। समय का सदुपयोग हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।



















































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ