Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

100+ Family Quotes in Hindi | Family Status in Hindi | परिवार पर सुविचार

 100+ Family Quotes in Hindi | Family Status in Hindi | परिवार पर सुविचार


Family Quotes 


Family Quotes in Hindi - सभी के जीवन में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपके जीवन के हर पड़ाव में आपका परिवार आपके साथ खड़ा रहता है आप दुनिया के लिए एक व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लिए आप पूरी दुनिया होते हैं आपका अस्तित्व आपके परिवार से ही जुड़ा होता है। जहां रिश्तो का बुनियाद ही विश्वास और प्यार होता है।

आज हम आपके लिए Family Quotes in Hindi (परिवार पर सुविचार) लेकर आए हैं। जो परिवार के महत्व को दर्शाता है। जब हम अपनी फैमिली से दूर रहते हैं तब हमें फैमिली का महत्व समझ आता है। कभी मां का प्यार याद आता है तो कभी पिता का परवाह याद आता है। और यह सब इसलिए क्योंकि माता-पिता से मिला प्यार निस्वार्थ होता है। परिवार के साथ बिता हर पल बहुत खास होता है।

आपके हर सफर में आपका परिवार आपके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहता है। आपके सफलता में आपकी खुशियां बनकर, आपके असफलता में आपकी मजबूती बनकर! सभी का जीवन अलग होता है इसलिए सब के जीवन में परिस्थितियां भी अलग होती हैं और परिस्थितियों से लड़ने का हिम्मत आपको सिर्फ अपने परिवार से मिलता है। आप हर परिस्थितियों से बाहर निकल पाते हैं क्योंकि आपके साथ आपकी फैमिली खड़ी होती है।

आपके माता-पिता आपके लिए बहुत मेहनत करते हैं ताकि आपके सारे जरूरतों को पूरा कर सके। आपके छोटे से छोटे बातों का हर समय ख्याल रखते हैं। इसलिए आपका भी फर्ज बनता है कि आप अपने जीवन में कितने भी बड़े क्यों न बन जाए। अपने माता-पिता और अपने परिवार के लिए आप वही बने रहेंगे जो आप पहले थे। क्योंकि आपके सफलता में जितना योगदान आपका है उससे ज्यादा योगदान आपके माता-पिता का है। आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए, आपको सुकून और शांति अपने परिवार में ही मिलेगा।


Happy Family Quotes in Hindi


जब आप अपनी फैमिली के साथ रहते हैं तो आपको खुश होने के लिए त्योहारों का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप हर छड़ त्यौहार महसूस करते हैं। जब सब खुश होते हैं, मिल जुल कर रहते हैं। छोटी छोटी खुशियां भी बड़ी बन जाती है जब सब आपकी खुशियों में दिल से शामिल होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं।


1. परिवार का साथ हो तो जिंदगी पूरी हो जाती है, 
    हर खुशियां परिवार के साथ दोगुनी हो जाती है।


Family Quotes 

2. जो अपने परिवार के साथ रहता है, उससे नसीब 
    वाला कोई नहीं है।

3. हर इंसान का पहला प्यार उसका परिवार होता है।

4. छोटी खुशियां भी बड़ी बन जाती है जब परिवार के
    साथ मनाई जाए।

5. परिवार में एक दूजे का साथ होता है, हर लम्हा हसीन 
    और खास होता है, खुश किस्मत होते हैं वह लोग जिनके 
    पास उनका परिवार होता है।

6. प्यार और खुशियों का दूसरा नाम परिवार है।

7. आपके मां-बाप की खुशियां आप से जुड़ी होती हैं।

8. जो परिवार रिश्तों का मोल समझता है, वही परिवार 
    हमेशा खुश रहता है।

9. एक खुशहाल परिवार का निर्माण उस परिवार में रह
    रहे सदस्यों की सूझबूझ से होती है।

10. खुशहाल परिवार की निशानी होती है सबके 
     अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना।

11. ज्ञान बेशक पुस्तकों से प्राप्त होती है, लेकिन व्यक्तित्व 
      का निर्माण परिवार से मिले संस्कारों से होती है।

12. नहीं बता सकते जिंदगी में कितने पल खास रहे, पर
      जो परिवार के साथ वक्त बिता वहीं पल सबसे 
      खास और यादगार है।

13. जहां एक दूसरे का साथ हो, प्रेम हो, विश्वास हो, 
      सबके भावनाओं का सम्मान हो, वही तो परिवार है।

14. परिवार के साथ रहो तो हर दुख आधा हो जाता है 
      और खुशियां दोगुनी।

Inspirational Family Quotes in Hindi


आपको दुनिया में फैमिली से बड़ी inspiration नहीं मिल सकती है। आप अपने परिवार के हर सदस्य से कुछ न कुछ सीख सकते हैं। अपने दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन और चाचा-चाची से कुछ न कुछ सीख सकते हैं जो आपके जीवन में बहुत काम आएगी।


15. परिवार ही वह ताकत है, जो हर परिस्थितियों से
      लड़ना सिखाता है।

Family Quotes 

16. परिवार हमेशा आपको ताकत देता है, जिसे आप वैसे
      भी काम में सफल हो जाते हैं, जो आपको सबसे 
      कठिन लगता था।

17. हर असफल इंसान टूट कर बिखर जाता। अगर 
      उसके पीछे उसका परिवार ना खड़ा होता।

18. जब आपको लगे कि आपके जीवन में परिस्थितियां
      खराब चल रही हैं, तब मां की गोद में सर रख लेना
      यकीन मानो फिर सब ठीक हो जाएगा।

19. किसी चीज को करने के लिए आपके भीतर भरपूर 
      आत्मविश्वास तब आता है जब आपका परिवार कहता 
       है, तुम कर सकते हो।

20. दुनिया में परिवार के सिवा कोई नहीं जो आपकी
      परवाह करें। परिवार के साथ रहो तो पता ही नहीं चलता
      है कि आप पिछली बार कब उदास थे।

22. परिवार में हर सदस्य के साथ अपना रिश्ता मजबूत 
       बनाकर रखो क्योंकि जरूरत पड़ने पर आपका
       साथ यही देंगे।

23. आपका परिवार आपके लिए बहुत कुछ करता है,
       इसलिए आप कभी भी उनके साथ विश्वास घात 
       मत कीजिए।

24. रिश्ते बहुत अनमोल हैं इन्हें जोड़े रखने पर ध्यान
       दीजिए।



25. परिवार से मिली एक थपकी आपको एहसास करा देता
       है कि आपके साथ आपका परिवार खड़ा है।

26. पूरी दुनियां से लड़कर आप पूरी जिदंगी काट सकते हैं,
       पर अपनी family से लड़कर नहीं।

27. आपकी फैमिली ही होती है जो आपको हमेशा एक
       नजरिए से देखती है। चाहे आप सफल हो या असफल।

28. परिवार भगवान का दिया हुआ एक अनमोल उपहार 
       है, जो हर परिस्थिति में आपके साथ रहता है।

29. रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं जब सब अपनी 
      जिम्मेदारियों को समझते हैं।

Family Quotes in Hindi | परिवार पर सुविचार विचार


आप अपने परिवार का हमेशा सम्मान करिए। आपका परिवार आपसे यह उम्मीद नहीं करता कि आप अपनी सभी दौलत उनके नाम कर दें। आपसे बस इतनी उम्मीद करता है कि आप उनके साथ समय बिताएं, उनसे प्यार करें और उनके साथ खड़े रहे।


30. अपनी फैमिली से वैसे ही प्यार करो, जैसे आप खुद 
       से करते हो।

Family Quotes 


31. आपका परिवार ही है, जो सबसे पहले आपके भले 
      के बारे में सोचता है।

32. दुनिया में सबसे ज्यादा कोई करीब रहता है, तो
      वह आपका परिवार है।

33. फैमिली वह है जहां जिंदगी की शुरुआत होती है, 
      और प्यार कभी खत्म नहीं होता।

34. फैमिली के साथ गुजरा हर पल खास होता है। बाकी
      तो बस जिंदगी कट रही होती है।

35. आप दुनिया के लिए मात्र एक व्यक्ति हैं, पर
      अपने परिवार के लिए आप पूरी दुनिया है।

36. मेरा दुनिया तो मेरा परिवार ही है, जो हर एक मुसीबत 
      में मेरे साथ खड़ा रहता है।

37. आपकी फैमिली ही है जो हमेशा आपको एक नजरिए
      से देखती है, चाहे आप सफल हो या असफल।

38. एक इंसान से रिश्ते नहीं बनते, सबके मिलकर रहने 
      से रिश्ते बनते हैं।

40. परिवार से जिंदगी और खूबसूरत हो जाती है।

41. जीवन में कभी मां-बाप को मत भूलना आपकी
      जीत आपके मां-बाप से ही संभव हो पाई है।

42. अगर निस्वार्थ प्रेम हो तो परिवार नहीं बिखरता, प्रेम 
       ही वह डोर है जो परिवार को जोड़े रखता है।

43. अगर रिश्तों को जोड़े रखने के लिए कभी-कभी 
      झुकना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अकड़ से 
      रिश्ते ज्यादा टूटते हैं।

44. अपनी जिंदगी में परिवार को थाम कर चलने वाला 
       हमेशा खुश रहता है।

45. अगर आपको लगता है कि आपकी बातें अपनों का
       दिल दुखा देगी, तो आप उस बात को भूल जाइए। 
       रिश्ते ऐसे ही निभाए जाते हैं।

46. बीते हुए कल में जो साथ था, आने वाले कल में जो 
      साथ रहेगा, वह सिर्फ आपका परिवार है और कोई नहीं।

47. जिंदगी अपने आप में एक खूबसूरत सफर है। 
      आपके सफर में आपका परिवार साथ हो तो यह 
       सफर और खास और खूबसूरत बन जाता है।

48. परिवार ही होता है जो रोज भगवान से खुद से 
       पहले अपनों की खुशियां मांगता है।

49. परिवार को जोड़े रखने के लिए सभी का योगदान
      बहुत जरूरी होता है।

Family Emotional Quotes in Hindi 


जब आप जीवन में कुछ करने को ठानते हैं तो आपकी फैमिली ही आपकी हिम्मत बनती है और जब आप किसी वजह से असफल हो जाते हैं तो आपकी फैमिली ही आपके साथ खड़ी होती है। वह कभी यह नहीं पूछती कि आप असफल क्यों हो गए या क्यों नहीं कर पाए।


50. सारी दुनिया जीत कर भी हार जाते हैं वह लोग 
      अक्सर, जो अपने परिवार को नहीं जीत पाते।

Family Quotes 

51. आपको सफल होते देखना आपके मां-बाप की 
       इच्छा नहीं, यही एकमात्र उनका सपना होता है।

52. गुस्से में आकर लोग घर तो छोड़ देते हैं, जब परिवार
       के बिना रहना मुश्किल होता है, तब वह अपने परिवार
       की अहमियत समझते हैं।

53. पारिवारिक संबंधों की डोर विश्वास पर टिकी होती है।

54. कहते हैं कि पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जाता। 
      पता नहीं फिर लोग कैसे अपने मां-बाप के प्यार को 
      भूल जाते हैं।




55. आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न चले जाएं,
      अपने घर परिवार को नहीं भूल सकते।

56. परिवार के बिना हर इंसान की दुनियां अकेली है।

57. हम अपने परिवार से कितने भी दिन दूर क्यों न रहे, 
      ना ही रिश्ते कमजोर होते हैं और ना ही उनका प्यार 
      हमरे लिए कम होता है।

59. किसी के लिए कभी परिवार से अलग मत होना, 
      जो रिश्ता आपके परिवार से अलग करें वह रिश्ता नहीं 
      होता।

60. मां की छाया में आप दुनिया के सारे गम भूल जाते हैं।

62. फासले बढ़ जाए परिवार से कितना भी पर न तो
       परवाह कम होता है और ना ही उनका प्यार।

63. आपका परिवार आपका दिल होता है, और दिल
      की अहमियत आप बखूबी जानते हैं।

64. परिवार में एक का दुख सबका दुख बन जाता है।

65. जब आप किसी काम में असफल हो जाते हो तब 
       दुनिया आपकी मजाक उड़ाती हैं पर आपका परिवार 
       हिम्मत बढ़ाता है।

Family Love Quotes in Hindi


आपकी फैमिली के लिए आपकी खुशियां बहुत मायने रखती है। तभी तो माता-पिता अपने बारे में ना सोच कर अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं क्योंकि उनकी खुशियां बच्चों से जुड़ी होती है और उनका सपना उनके बच्चों की सफलता से।


66. जब आपका परिवार खुश रहता है, तो आपका गम
       कम हो जाता है, क्योंकि जिंदगी में परिवार की खुशियां
       बहुत मायने रखती है।

Family Quotes 


67. परिवार - जहां परवाह होता है।
       परिवार - जहां सब साथ होते है।
       परिवार - जहां सबका सम्मान होता है।
       परिवार - जो पूरी दुनिया से खास होता है।

68. जब हिम्मत हारो तो सहारा बन जाता है परिवार, 
      अकेले पड़ो तो याद आता है परिवार, ये रिश्ते अनमोल
      होते हैं, जिनको भी मिलते हैं, बार-बार नहीं मिलता
      है परिवार।

69. अच्छा संस्कार तो परिवार से ही मिलता है, यह कोई
       वस्तु नहीं जो बाजार में मिलता है।

70. सच कहती है दुनिया प्यार अंधा होता है, क्योंकि
      बिना देखे आपकी मां ने आपसे प्यार करना शुरू कर
      दिया था।

71. मिलने को तो हजारों लोग मिलते हैं जिंदगी में, 
      लेकिन हजारों गलतियां माफ़ करने वाले माता-पिता 
      दोबारा नहीं मिलते।

72. वह अमीरी किस काम की जो परिवार को सुख ना 
       दे सके।

73. जबतक आपका परिवार आपके साथ खड़ा रहता है, 
      तबतक आप कोई लड़ाई हार नहीं सकते।

74. रिश्तो के बीच मतलब मत पनपने दो नहीं तो रिश्तो
      की डोर कमजोर हो जाती है।

75. हमेशा याद रखिए आपके परिवार से ही आपका 
      अस्तित्व है।

76. जिस प्यार को आप ढूंढते हैं संसार में वह प्यार
      आपको मिलेगा सिर्फ अपने परिवार में।

77. अगर इंसान शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से
      पहले व्यवहार, और भगवान से पहले अपने माता-पिता 
      को समझले तो जिंदगी में कोई कठिनाई नहीं आएगी।

78. आपका परिवार आपकी सारी खामियां जनता है
       फिर भी आपसे निस्वार्थ प्रेम करता है।

79. जिंदगी में किसी का साथ काफी है, कंधे पर किसी 
       का हाथ काफी है, दूर हो या पास फर्क नहीं पड़ता। बस
       सच्चे रिश्तो का एहसास काफी है।

Family Status in Hindi


परिवार से बड़ा धन दुनिया में कोई नहीं है। आप गरीब परिवार से हैं, अमीर परिवार से हैं, खुशियों में फर्क नहीं होता क्योंकि खुशियां फैमिली के साथ रहने से हमेशा बड़ी बन जाती हैं। खुशियों को एहसास किया जाता है और यह एहसास आपको अपनी family के अलावा और कहीं नहीं मिल सकता।


80. जीवन में कुछ मिले ना मिले, परिवार का साथ मिलना
       चाहिए, और इससे अनमोल कुछ नहीं।

Family Quotes 

81. बच्चे का पहला पाठशाला उसका परिवार ही होता है,
       जहां ज्ञान, संस्कार और प्यार मिलता है।

82. आज आप खुश हैं क्योंकि मां बाप ने आपकी हर
      ख्वाहिश पूरी की है। अब आपका फर्ज है कि आप
      अपने मां-बाप के बारे में सोचें।

83. परिवार में रिश्ते एक दूसरे का इस्तेमाल करने के लिए
      नहीं होता है। एक दूसरे का ख्याल रखने के लिए होता
       है।

84. परिवार सिर्फ साथ रहने से नहीं हमेशा साथ जीने से 
       बनता है।

85. हमारा परिवार ही हमे सही मार्गदर्शन देता है।

86. अपने माता-पिता के बातों को कभी बुरा मत मानो,
       वह जो भी कहते है उसमे आपकी भलाई ही छुपी 
       रहती है।

87. जहां रहकर और किसी का ख्याल ना आए वह और 
       कोई नहीं जनाब आपका परिवार है।

88. बड़े घर की रौनक भी family होती है, और छोटे घर 
      की रौनक भी family होती है। अगर family ना 
       हो तो घर घर नहीं रहता।

89. परिवार वह सुरक्षा कवच है, जिसमें आप हमेशा 
       सुरक्षित रहते हैं।

90. जिंदगी कि नीव परिवार ही होता है।

91. जिंदगी के सफर में अगर कोई आपका सच्चा हमसफ़र
      है तो वह आपका परिवार है।

92. अपने लिए हम परिवार नहीं चुनते, भगवान चुनते हैं।
      हम किस परिवार में जन्म लेंगे।

93. परिवार में तकरार होता है, पर हमेशा अपनों के
        लिए परवाह और प्यार जीत जाता है।


Family Quotes in Hindi


फैमिली में सब साथ होते हैं इसलिए हर मुसीबतों का सामना आसानी से कर पाते हैं क्योंकि एकजुटता में वह ताकत है जो हर लड़ाईयां जीत जाए। इसलिए सबको रिश्तो के महत्व को समझना चाहिए और अपनी तरफ से उन रिश्तो को निभाने और मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहना चाहिए।


94. जिस परिवार में एकजुटता होती है, वह परिवार 
      हर परेशानियों का सामना कर सकता है।

Family Quotes 


95. रिश्तो का हमेशा ख्याल रखिए क्योंकि रिश्ते बनाने 
      में वर्षों लग जाते हैं, और टूटने में कुछ वक्त।

96. जो व्यक्ति अपने परिवार की कदर नहीं करता, 
       वह जिंदगी में खुश नहीं रहता है।

97. बड़े अनमोल है ये खून के रिश्ते, इनको तू बेकार न 
      कर, मेरे हिस्से का भी तू रख ले मेरे भाई, पर घर के
      आंगन में दीवार न कर।


98. ना कोई राह आसान चाहिए, ना ही हमें कोई
      खास पहचान चाहिए, हम आपसे रोज एक ही चीज
      मांगते हैं भगवान, मुझे मेरे अपनों के चेहरे पर सदा
      मुस्कान चाहिए।


99. इस प्यारी सी दुनिया में मेरा भी परिवार है, 
      जहां सबको सब पर बहुत एतवार है, जब हंसते 
      सब खिलखिला कर, उस समय लगता है कोई
      खास त्यौहार है।


100. परिवार का मुखिया होना कांटो भरा ताज 
        पहनने जैसा है, जो कभी तारीफ सुनता है तो कभी 
        बेवजह के ताने सहता है।


101. आपके हर गुस्से को सहकर भी आपके हित में
        सिर्फ आपका परिवार सोच सकता है।

    


Read more :-







आपको Family Quotes in Hindi | Family Status in Hindi का पोस्ट कैसा लगा। उम्मीद है कि परिवार पर सुविचार आपको पसंद आया होगा। इसे आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।



























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ