Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

100 + Peace Quotes in Hindi | शांति कोट्स हिंदी में!

 100 + Peace Quotes in Hindi | शांति कोट्स हिंदी में!



मन की शांति दुनिया में सबसे अनमोल है जिसे व्यक्ति पैसे से नहीं खरीद सकता है। आज हम आपके लिए Peace Quotes in Hindi | (शांति कोट्स हिंदी में!) लेकर आए हैं। मन की शांति व्यक्ति के भीतर की यात्रा है जिसे उसे खुद तय करनी होती है। सभी अपने जीवन में शांति चाहते हैं पर शांति चाहने से नहीं मिलती है। इसके लिए अच्छा कर्म करना पड़ता है। जब व्यक्ति अपने कर्मों से संतुष्ट रहता है तब उसे शांति प्राप्त होती है।

Peace Quotes in Hindi 


आज की दौड़ती भागती जिंदगी में लोगों की इच्छाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जो आपके अशांत मन का सबसे बड़ा कारण है। आज व्यक्ति की एक इच्छा पूरी होती है तो उसके मन में और कई इच्छाएं जागृत हो जाती हैं। जीवन में सिर्फ इच्छाओं के पीछे भागने से मन से हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। इच्छाएं जितनी कम होगी मन उतना शांत और हल्का रहता है। व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है। जिसके कारण मन में कई तरह के विचार आते रहते हैं और जब आपके मन पर आपकी इच्छाए और विचार राज करने लगती हैं तो व्यक्ति के भीतर लालच, द्वेष, हिंसा जैसी मानसिकता उत्पन्न होने लगती है।
जब तक हम अपने विचारों का कंट्रोल अपने हाथ में नहीं लेंगे तब तक हम विचारों के गुलाम बने रहेंगे और अपने अंतर्मन को कभी शांति प्रदान नहीं कर पाएंगे।

मन में शांति कभी बाहरी दुनिया से प्राप्त नहीं होती है। यह आपके भीतर ही मौजूद है जिसे आपको खुद ढूंढना पड़ेगा। मन को शांत करने का सबसे अच्छा साधन योग, ध्यान और अध्यात्म है। जो हमें शांति के मार्ग पर चलने में मदद करता है। और जीवन में व्यक्तिगत इच्छाओं से ऊपर उठकर मानवता के लिए जीना सिखाता है। 
आज के post में कुछ शानदार Peace Quotes in Hindi | (शांति कोट्स हिंदी में!)  लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आपको भी महसूस होगा कि अपने जीवन में खुश रहने के लिए मन का शांत होना कितना जरूरी है।

peace quotes in Hindi


1. "अगर मन शांत हो तो हर समस्या का समाधान
       मिल जाता है।"

Peace Quotes 

2. "मन की शांति दुनिया का सबसे अनमोल रत्न है,
      जो पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है।"

3. "आपको सुकून की अनुभूति तब होती है, जब आप 
      अपने मन को शांत कर लेते हैं।"

4. "मन बहुत चंचल है, इसको शांत करना सबके बस
      की बात नहीं है।"

5. "अशांत मन से शुरू किया गया कार्य, कभी सफल 
      नहीं होता है।"

6. "शांति का मार्ग अपने मन से ही शुरू होता है।"

7. "अगर इश्क भगवान से हो जाए, तो मन कभी 
      अशांत नहीं रहता।"

8. "जिसका मन शांत रहता है, उसे खुशियां तलाशनी
      नहीं पड़ती है।"

9. "प्रतिदिन ध्यान करने से मन को शांत किया जा
      सकता है।"


Shanti Quotes In Hindi


10. "शांत रखने के लिए व्यक्तिगत बदलाव करना पड़ता है,
        इसके बारे में सिर्फ सोचने से कुछ नहीं बदलता है।


Peace Quotes 
      

11. "सकारात्मक वाणी में वह शक्ति है, जो बड़े-बड़े
        लड़ाइयां रोक दें।"

12. "अच्छे विचारों का आदान-प्रदान हमेशा मानवता 
        के हित में होता है।"

13. "अशांत मन समस्या को बड़ा बना देता है, जबकि
        शांत मन समस्या का हल तलासता है।

14. "अगर मन शांत ना हो तो हमेशा नकारात्मक
        विचार ही आते हैं।"

15. "शांति का पक्षधर कभी भी हिंसा को बढ़ावा 
        नहीं देता है।"

16. "मानवता के हित में काम करने से मन को 
        शांति मिलती है।"

17. "जो व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लेता है, उसके 
        लिए असंभव कुछ नहीं होता है।"

18. "हर परिस्थिति में अपने मन को शांत रखना
         मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं है।"

19. "अगर मन शांत ना हो तो अमीरी भी कोई 
        काम की नहीं।"

Peace Of Mind Quotes In Hindi


20. "जिसकी उपस्थिति में आपको भय रहित शांति मिले, 
         वही व्यक्ति आपका गुरु हो सकता है।"

  
21. "मन के शांति के लिए अध्यात्मा का ज्ञान बहुत 
        जरूरी है।"

22. "अपने मन में हमेशा अच्छे विचार लाने की कोशिश 
         करें, ताकि मन हमेशा प्रसन्न रहे।"

23. "मन प्रसन्न रहेगा तो हर काम को परिणाम आपके
         पक्ष में होगा।"

24. "आपके अच्छे विचार कितने व्यक्तियों के जीवन
         में परिवर्तन ला सकती है।"

25. "मार्ग कठिन हो फिर भी अहिंसा का मार्ग मत
        छोड़िए, यही मानवता का धर्म है।"



26. "अगर आप अपने मन को समझले, तो आप कभी
        गलत निर्णय नहीं लेंगे।"

27. "मन शांत हो तो व्यक्ति सदैव उन्नति के पथ
        पर चलता है।"

28. "जिसका मन शांत रहता है, उसका विचार भी
        लोगों पर प्रभाव डालता है।"

29. "अगर मनुष्य हमेशा अच्छा देखने, अच्छा सुनने
        और अच्छा बोलने का प्रयास करें, तो उसके 
         मन में कभी नकारात्मक विचार नहीं आएंगे।"

Deep Peace Quotes in Hindi


30. "जितना अपने विचारों पर अपना कंट्रोल रहता है,
         मन उतना ही शांत रहता है।"


31. "अपनी समस्याओं से हिम्मत से लड़ने के बाद ही 
        शांति प्राप्त होती है।"

32. "संपत्ति से भी अधिक कुछ कीमती है जीवन में
        तो है अंतर्मन की शांति।"

33. "जिसमें शांति का निवास नहीं है, उसके सारे गुण
        व्यर्थ हैं।"

34. "जब तक हम अपने भीतर से शांत ना हो, बाहरी 
        दुनिया से कभी शांति नहीं पा सकते।"

35. "जहां बुद्धि शासन करती है, वही शांति में वृद्धि 
         होती है।"

36. "जो लोग अपने मन को काबू में नहीं रख पाते, 
        उनके लिए उनका मन ही सबसे बड़ा शत्रु होता है।"

37. "क्षमा करना सबके बस की बात नहीं है। क्षमा वही 
        कर सकता है जिसका मन बलवान हो।"

38. "एक लंबी, गहरी सांस लीजिए, और अपने मन
         को विचारों से मुक्त कर दीजिए।"

39. "युद्ध करने से भी कठिन है, अपने मन को 
          शांत रखना।"

Hindi Peaceful Quotes


40. "पृथ्वी पर दो ही ऊर्जा है। सकारात्मक और
        नकारात्मक, नकारात्मक उर्जा आपको बर्बाद कर 
        देती है, और सकारात्मक ऊर्जा आबाद कर देती है।"



41. "जब तक क्रोध से व्यक्ति खुद को मुक्त नहीं कर
         लेता, शांति के मार्ग पर नहीं बढ़ सकता है।"

42. "स्थाई और वास्तविक जीत सदा शांति की होती है,
         युद्ध की नहीं।"

43. "इंसान को बेहतर इंसान बनना पड़ता है, तब शांति 
         प्राप्त होती है।"

44. "खुद को जो सदा शांत रखना जनता है, वह अपने 
        जीवन में ढेरों सुख पाने के योग्य होता है।"

45. "जल्दबाजी में लिया गया फैसला हमेशा परेशानियां
         बढ़ाता है, जबकि शांत मन से लिया गया फैसला
         हमेशा जीवन में खुशियां लाता है।"

इसे भी पढ़े :- Health Quotes in Hindi 

46. "सबसे बड़ी शक्ति आत्मशक्ति होती है, जिससे
         मनुष्य कोई भी युद्ध जीत सकता है।"

47. "जीवन में हार को भी अपने मन की शांति को भंग
        मत करने दीजिए। अपने अनुभव को प्राथमिकता 
        दीजिए मन की शांति सदैव बनी रहेगी।"

48. "शांति को बड़े मूल्य चुका कर भी प्राप्त नहीं किया
        जा सकता है।"

49. "मन बलवान हो तो हर परिस्थितियां सामान्य
          लगती है।"

Peaceful Quotes in Hindi


50. "विचारों के बोझ तले जब आपका मन दबने लगता है,
        तो मन हमेशा चिड़चिड़ा और अशांत रहता है।"


51. "कभी दूसरों की जिंदगी में झांकने की कोशिश मत
         करो, यह आदत आपको कभी शांति नहीं देगी।"

52. "दूसरों की कामयाबी से सीखना चाहिए।
        दूसरों की कामयाबी अगर आपकी आंखों में चुभने 
        लगे तो आपका मन कभी शांत नहीं रह सकता।"

53. "हर चीज पैसा से नहीं मिलता, कुछ चीजें कर्मों
        पर भी निर्भर करती है।"

54. "जिसका मन साफ होता है, वह पूरी मानव जाति
        के बारे में सोचता है।"

55. "अगर मदद निस्वार्थ हो तो मन हमेशा प्रसन्न 
         रहता है।"

56. "आपके सिवा आपके मन को कोई सुकून नहीं
         दे सकता।"

57. "ज्ञानी व्यक्ति में अहंकार नहीं होता है। उसका 
         स्वभाव सरल और शांत होता है।"

58. "अपने लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाता है, 
        जब आप शांति मन से विचार करें।"

59. "आपके जीवन में शांति नहीं है तो इसका कारण
        आपका अशांत मन है।"

Life Peace Quotes in Hindi


60. "जब जिंदगी में समझ ना आए कि क्या करना चाहिए।
         तो कुछ पल शांत हो जाना सबसे अच्छा है।
         क्योंकि समस्या का हल शांत मन से ही निकलता है।"


61. "आपके मन को शांति किसी और से प्राप्त नहीं होगी।
        इसकी खोज आपको खुद करनी होगी।"

62. "जो हमेशा सबका भला चाहते हैं, उनका मन
        कभी अशांत नहीं रहता है।"

63. "कभी-कभी अपनी सूझबूझ से शांत रहकर भी मदद
        की जा सकती है।"

64. "शांत स्वभाव वाला व्यक्ति हमेशा अहिंसा का 
        पक्षधर होता है।"

65. "जब कार्य कठिन लगे तो शांत मन से उसका 
        रास्ता तलाश करिए। मार्ग जरूर मिल जाता है।"

66. "अगर मन शांत हो तो आप सकारात्मक अनुभव
         करते हैं।"

67. "जब तक हम अपनी खुशियों की तलाश किसी
         दूसरे में करेंगे, तब तक मन अशांत रहेगा।"

68. "अपनी समस्या पर चिंतन करिए, चिंता नहीं चिंता
        व्यक्ति को कभी खुश नहीं रहने देता।"

69. "युद्ध करना आसान है पर शांति के मार्ग पर 
         चलना कठिन, क्योंकी शांति के लिए अपनी 
          इच्छाओ का त्याग करना पड़ता है।"

Hindi Deep Peace Quotes


70. "जब व्यक्ति का मन शांत रहता है, तब वह जीवन
         के हर सुख का भरपूर आनंद ले पाता है।"



71. "अगर आप अपने विचारों पर मंथन करें, तो आप 
         अपने अशांत मान का कारण जान सकते हैं।"

72. "जैसे जैसे इंसान की इच्छाएं बढ़ती हैं, वैसे वैसे
         उसका मन अशांत होते जाता है।"

73. "हम जो सोचते हैं हर बार वही हो, यह जरूरी नहीं है।            कभी-कभी जो हो रहा है उसे ही स्वीकारना 
         पड़ता है।"

74. "जल्दबाजी में काम जरूर पूरा हो जाता है, पर
        शंका बनी रहती है।"

75. "मूर्ख व्यक्ति दुनिया को जीतना चाहता है, पर 
         विद्वान व्यक्ति खुद को जीतना चाहता है।"

76. "भीतर की शांति से आत्मा प्रकाशित होती है।"

77. "जिसकी इच्छाएं सीमित और कम होती है, शांति 
         उसी को नसीब होती है।"

78. "अपने मन को जीतना मनुष्य की सर्वोच्च उपलब्धि है।"

79. "दूसरों पर काबू पाना ताकत नहीं है, खुद पर काबू 
         पाना ताकत है।"

शांति कोट्स हिंदी में


80. "शांति के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति में
         आत्मविश्वास भरपूर होता है।"


81. "आपकी आंतरिक शक्ति आपको हर कठिनाइयों
         से निकाल सकती है।"

82. "कभी-कभी मौन रहकर भी सर्वोत्तम उत्तर दिया
         जा सकता है।"

83. "जो व्यक्ति द्वेष पूर्ण विचारों से मुक्त रहता है, वही 
         व्यक्ति शांति का अनुभव कर पाता है।"

84. "खुली आंखों से दुनिया को देखना संभव है, 
         पर बंद आंखों से अपने भीतर देखना सबसे अच्छा 
          अनुभव है।"

85. "मन की शांति मन से शुरू होती है, और मन पर ही 
         खत्म होती है।"

86. "जिस काम को करने में आपका मन आपका 
         साथ देता है, वही काम सबसे उत्तम है।"

87. "जिसके जीवन में शांति है, वह संसार का सबसे
         अमीर व्यक्ति हैं।"

इसे भी पढ़े:- 



88. "शांत लोगों का जीवन बहुत सरल होता है।"

89. "शांत व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियों का
         आगमन रहता है, क्योंकि वह किसी भी चीज को
          खुद पर हावी नहीं होने देता है।"

Peace Of Mind Quotes 


90. "अतीत के बारे में सोचते रहने से वर्तमान में चैन
          की नींद नहीं सोया जा सकता है।"


91. "क्रोध को त्याग कर ही शांति के पथ पर आगे बढ़ा 
         जा सकता है।"

92. "किसी को कष्ट पहुंचा कर आप शांति नहीं पा 
         सकते हैं।"

93. "जब व्यक्ति के मन की स्थिति आरामदायक होती है,
          तब उसे शांति के शक्ति का अनुभव होता है।"

94. "जब लोग व्यक्तिगत स्तर पर शांतिपूर्ण होते हैं, 
         तो विश्व में शांतिपूर्ण माहौल बना रहता है।"

95. "मोह, क्रोध और लालच व्यक्ति के मन को शांत
        नहीं रहने देता। इसके त्याग से ही मन को शांत 
         किया जा सकता है।"

96. "हिंसा कभी भी शांति का मार्ग नहीं हो सकता है,
         अहिंसा ही शांति का मार्ग है।"

97. "मन में जब विचारों से जंग हो रही हो तो फैसला 
         आपके हक में नहीं होगा, इसलिए शांत मन से ही 
          कोई फैसला करें।"

98. "आप लगाव सबसे रखिए पर किसी को अपने 
         मन पर हावी मत होने दीजिए।"

99. "शांति मनुष्य की सबसे सुखद और स्वाभाविक 
         स्थिति है, जो हजारों युद्ध से बेहतर है।"

100. "पूरी दुनिया की लड़ाइयां जीतने से बेहतर है,
          अपने मन को जीतना।"


101. "जब मन शांत हो तो जीवन का हर पल
           खूबसूरत लगता है।"

102. "शांति खुद में एक इनाम है।"



Read more:-








Note: आपको यह Peace Quotes in Hindi का पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको शांति कोट्स हिंदी में! पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।




      






































































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ