Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

100+ Time Quotes in Hindi | समय पर अनमोल विचार!

 100+ Time Quotes in Hindi | समय पर अनमोल विचार!


Time Quotes 


Time Quotes in Hindi - जीवन में समय बहुत अनमोल है क्योंकि जो समय एक बार बीत जाता है वह कभी लौट कर वापस नहीं आता है। समय की सबसे खास बात यह है कि यह सबके लिए समान होता है। कौन गरीब है, कौन अमीर फर्क नहीं पड़ता क्योंकि समय ही एक ऐसा चीज है जो सबको बराबर मिलता है। 

 इस पोस्ट में हम आपके लिए Time Quotes in Hindi | समय पर अनमोल विचार लेकर आएं हैं। इस पोस्ट में समय के महत्व को दर्शाया गया है। हमारा मकसद आपको समय का महत्व को बताना है जीवन का हर पल हर सेकंड कीमती है इसलिए आप इसे किसी भी हाल में गवाइए मत, समय के महत्व को समझिए और इसका सदुपयोग कीजिए। जो लोग समय के महत्व को नहीं समझते, वह जीवन में बहुत पीछे रह जाते हैं और बाद में उनके पास पछतावे के सिवा और कुछ नहीं रहता है। आप कभी यह मत सोचिए कि सही समय आएगा तब शुरुआत करेंगे। क्या पता आने वाला समय और भी बुरा हो इसलिए आज को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए।

अपने जीवन में आप सब कुछ खरीद सकते हैं। सिवाय समय के! समय को धनवान धनवान व्यक्ति भी नहीं खरीद सकता और ना ही बेच सकता है। समय का बस उपयोग किया जा सकता है। अगर इसका सदुपयोग किया जाए तो यह आपको सफल और कामयाब बना देगा। इसलिए आज के समय को कैसे इस्तेमाल करना है। इसके बारे में सोचिए और समय का सदुपयोग कीजिए।


Time quotes in Hindi



1. नहीं कीमत है समय की कोई, समय है सबसे
       मूल्यवान, इसका सदुपयोग जो करता है, उसे ही
          बनाता है धनवान।


2. बीते समय को वापस लाना नामुमकिन है।

3. समय के साथ मात्र चलने के प्रयास से भी व्यक्ति 
      अपना जीवन सफल बना सकता है।

4. वक्त दिखता नहीं, लेकिन बहुत कुछ लिखा जाता है।

5. बीते समय पर पछतावा करने से बेहतर है, चल रहे 
       समय का सदूपयोग करना।

6. समय की एक खास बात है यह सबके लिए 
       समान होता है।

7. समय ना किसी का इंतजार करता है और ना ही 
       किसी के लिए रुकता है।

8. मूर्ख इंसान अपने कार्यों को कल पर टालता है, 
      जबकि बुद्धिमान इंसान उसे तुरंत करने का प्रयत्न
        करता है।

9. समय का सदुपयोग ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।

10. अपने भविष्य को आनंदमय तभी बनाया जा सकता
          है, जब अपने वर्तमान को बर्बाद ना किया जाए।

11. समय सबके पास बराबर होता है, पर सफल वही 
        होता है जो समय के महत्व को समझता है।

12. इंतजार करना बंद कर दो सही समय का, क्योंकि 
         सही समय कभी नहीं आता है। हर समय खास है 
           बस समय को सही बनाना पड़ता है।

13. समय धन से भी अधिक मूल्यवान है, क्योंकि अधिक
        धन तो प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन अधिक 
          समय प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

14. यूं ही गुजर जाएंगे हर लम्हे मुसाफिर की तरह, और 
         यादें वही खड़ी रह जाएगी रास्तों की तरह।

value of time quotes in hindi


15. अगर करना है कुछ जीवन में तो महत्व समय का 
         जान लो, नहीं खरीद पाओगे इसे तुम दौलत से 
           यही सत्य है, मान लो।


16. समय सबको मुफ्त में जरूर मिलता है, लेकिन आप
         इसे अपने पास नहीं रख सकते। आप बस 
           इसका उपयोग कर सकते हैं।

17. व्यस्त रहना महत्वपूर्ण नहीं है, आप खुद को किस
         काम में व्यस्त रखते हैं, यह महत्वपूर्ण है।

18. समय के महत्व को इंसान तब समझता है, जब
        उसके पास बहुत कम समय बचा रहता है।

19. समय आपके जीवन का एकमात्र सिक्का है, जो
        सही मायने में आपका अपना सिक्का है, जिसे 
          आप अपनी मर्जी से खर्च करते हैं।

20. किसी को जरूरत से ज्यादा वक्त और जरूरत से
        ज्यादा इज्जत देने से लोग आपको गिरा हुआ 
          समझने लगते हैं।

21. हम जितना समय दूसरों को समझने में लगाते हैं, 
         उतना समय खुद को समझने में लगाएं तो जीवन 
           में बहुत आगे निकल सकते हैं।

22. समय का सदुपयोग आपके जीवन को सुधार देता है
         समय की बर्बादी आपके जीवन को उजाड़ देता है।

23. जब वक्त होता है तो पैसा नहीं होता, और जब पैसा 
         होता है तो वक्त नहीं होता।

24. घड़ी खामोश हो सकता है पर वक्त नहीं।

25. समय की एक खासियत है यह उसी के लिए खास 
         होता है जो इसको महत्व देता है।

26. समय इतना मूल्यवान है कि सभी संपत्ति चुका कर
        भी दो पल नहीं खरीदा जा सकता।

27. वर्तमान समय ही सिर्फ अपना होता है, इसलिए
         इसे गवाईए मत!

28. किसी कार्य के बारे में ज्यादा सोचोगे तो आप उस 
         कार्य को पूरा नहीं कर पाओगे। क्योंकि आपने
            सोचने में भी काफी समय खर्च कर दिया है।

29. जो समय नष्ट करता है, समय उसका भविष्य नष्ट
         कर देता है।


Bad Time quotes in Hindi


30. कभी वक्त को दोष मत दो कि वक्त बुरा है। ऐसे ही 
          वक्त में बहुतों ने इतिहास रचा है।


31. कभी यह मत सोचो कि दूसरे का समय तुमसे बेहतर 
         चल रहा है, बल्कि यह सोचो कि अपने समय को 
           बेहतर कैसे कर सकते हैं।

32. समय से बड़ा गुरु संसार में कोई नहीं है।

33. कल कभी नहीं आता क्योंकि कल भी आज के रूप 
         में ही आता है।

34. जो समय बीत गया उसका पछतावा क्यों कर रहे हो
          पछतावे से आज का समय भी बीत रहा है।

35. इस भागदौड़ की जिंदगी में अगर आप कुछ पल
        अपनो के संग नहीं बीता पा रहे हैं, तो ऐसी जिंदगी 
           का क्या मतलब।

36. उन लोगों के साथ समय मत बर्बाद करो, जिनकी
          कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

37. समय वह सिंहासन है जिस पर कौन बैठेगा
          इसका फैसला भी समय ही करता है।

38. आप यह मत देखिए कि आपने कितना समय तक 
         काम किया, बल्कि यह देखिए कि आपने कितना 
            काम पूरा किया।

39. बुरा वक्त गिराता है, पर संभलना भी यही सिखाता है।

40. बीते हुए समय का अफसोस मत करो। इससे
         आपका आज खत्म हो रहा है।

41. समय और मजबूरी दोनों इंसान को गुलाम बना देते हैं।
         इंसान को उसके इच्छा के खिलाफ जीना सिखा 
           देते हैं।

42. जिस तरह आप पैसों का नियोजन करते हैं, उसी
         तरह समय का भी नियोजन कीजिए।

43. समय बहुत अनमोल है, समय ही ऐसी चीज है जो
        जीवन में सीमित है।

44. बीते हुए कल से सीखे और हमेशा आज में जिए।

The best Time quotes in Hindi


45. कहता है समय मुझे रोको मत मैं रुकता नहीं, चलते
         रहना है मेरा काम, मैं बीते समय को भी किसी के 
           लिए लौटा सकता नहीं।


46. जो व्यक्ति अपने जीवन में समय का ध्यान नहीं 
         रखता, उसके हाथ निराशा और पछतावा ही लगता है।

47. आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं
         है या कम है, क्योंकि आपको भी उतना ही समय 
          मिला है, जितना समय महान एवं सफल लोगों को 
            मिलता है।

48. मत करो इंतजार सही समय का, क्योंकि सही 
         समय कभी नहीं आता।

49. आज आप समय को नष्ट कर रहे हो एक दिन 
         ऐसा आएगा जब समय आप को नष्ट कर देगा।



50. जो समय पर अपना काम नहीं करता वह अपने 
        जीवन में उन्नति से कोसों दूर रह जाता है।

51. हर काम समय पर करने की कोशिश करो, टालते 
         रहने से निराशा ही हाथ लगती है।

52. अपने कामों को कभी कल पर मत टालो, कल कभी
         नहीं आता।

53. नहीं अतीत पर ध्यान दो ना ही भविष्य पर अपना
         ध्यान केंद्रित करो सिर्फ अपने वर्तमान पर।

54. वक्त गूंगा नहीं मौन है, समय पर बताता है, किसका
         कौन है।

55. समय के साथ चलो फिर कामयाबी तुम्हारे पीछे 
        पीछे आएगी।

56. समय आपके हिसाब से नहीं चलता। आपको समय
         के साथ चलना पड़ेगा।

57. जैसे मुख से निकला शब्द वापस नहीं आता, वैसे ही
          बीता समय कभी वापस नहीं आता।

58. किसी के बुरे वक्त पर हंसना मत कभी, जरूरी नहीं 
          कि जब वक्त का सिक्का उछले तो आप के हक में 
             ही आए।

59. वक्त अच्छा हो तो सब प्यार करते हैं। अगर वक्त बुरा
          हो तो अपने भी वार करते हैं।

Good Time quotes in Hindi


60. वक्त से लड़कर जो अपनी नसीब बदल दे, इंसान
         वही जो अपनी तकदीर बदल दे, कल क्या होगा 
          कभी न सोचो, क्या पता वक्त कल खुद अपनी
           तस्वीर बदल दे।


61. जिस दर्द का दवा बाजार में नहीं मिलता, उसका 
         इलाज सिर्फ वक्त ही कर सकता है।

62. किसी अपने को कुछ खास तोहफा देना है, तो 
         अपना कीमती वक्त दीजिए इससे खास कुछ नहीं है।

63. दौलत कमाने की होड़ में अपनों के लिए वक्त बचाना
         मत भूलिए।

64. बुरे वक्त से निकलने का एक ही रास्ता है।
         उसमें अच्छाइयां तलाशना और आगे बढ़ना।

65. अगर ना होता किस्मत में यह बुरा वक्त भी तो कहां
         समझ पाते अच्छे वक्त की अहमियत।

66. अपनी ताकत पर कभी घमंड मत करना याद रखना 
         तुम्हें ताकतवर बनाने वाला वक्त ही है।

67. समय दर्द देता है, तो मरहम भी समय ही लगाता है।

68. समय न खुद एक स्थान पर टिकता है, और न ही 
         किसी को टिके रहने देता है।

69. समय का चक्र कब किस दिशा में चलना शुरू कर
         देगा, यह किसी को नहीं पता है।

70. वक्त जब अपना होता है तो सब अपने होते है, जब 
         वक्त पराया होता है तो अपने भी पराए हो जाते है 

71. वक्त कहता है इस पल को तुम जी भर के जी लो, 
         क्योंकि इस पल को भी मैं अगले पल तक नहीं 
           रोक पाऊंगा।

72. वक्त की फितरत भी अजीब है। इसके साथ चलो 
         तो किस्मत बदल देता है, और ना चलो तो किस्मत 
            को ही बदल देता है।

73. वक्त सिखा देता है हर कला जिंदगी का, फिर कैसे
         कह दें दोष है हाथों के लकीर का, या हमारे
          तकदीर का।



74. हमें कभी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।
        बल्कि अपने समय को खास बनाने की कोशिश
         करनी चाहिए।

Waqt Quotes in Hindi


75. अपने किरदार को इतना सफल बनाना है, कि किसी 
          के बुरे वक्त में उसका सहारा बन सकू।


76. वक्त की खामियां गिनने वाला भी इंसान है, और
          इसकी अच्छाइयां बताने वाला भी।

77. अच्छा वक्त भी गुजर जाता है, बुरा वक्त भी गुजर 
          जाता है, रह जाती है वह सिख जो वक्त हमें सिखा 
            जाता है।

78.  वक्त ना ही कभी सबूत मांगता है, और ना ही गवाह
         यह सीधा वार करता है।

79. लोग वही सुनकर संतुष्ट होते हैं जो वह सुनना चाहते
          हैं, इसलिए सफाई देने में अपने समय को बर्बाद
            मत कीजिए।

80. वक्त की यही सबसे खास बात है कि वक्त बुरा हो 
         या अच्छा कट जाता है।

81. समय से मूल्यवान, बलवान और गुरु संसार में कोई 
        नहीं है।

82. नहीं अतीत की चिंता लेकर जिया जा सकता है, ना
         ही भविष्य की चिंता लेकर इसलिए हमेशा वर्तमान 
          में जीने की आदत डालिए।

83. समय वह रेत है जो हाथों से फिसलता जरूर है,
        यह अपने फितरत पर चलता है, यह एक दिन बदलता
           जरूर है।

84. समय की बर्बादी अपने भविष्य के बर्बादी के समान है।

85. बुरा समय सबके जीवन में आता है। कोई बिखर 
         जाता है तो कोई इनमें निखर जाता है।

86. जब आप बीते समय को लेकर अफसोस करते हैं,
         उस समय भी आपका समय गुजर रहा होता है।

87. रोज कुछ पल शांति से खुद के साथ भी बिताना 
         बहुत जरूरी है।

88. ऐसा नहीं है कि हमारे पास समय कम है। सच तो
         यह है कि हम इसका सदुपयोग नहीं करते।

89. अफसोस समय गुजरने की नहीं होती। समय में 
         निवेश न करने की होती है।

Tough times quotes in hindi


90. वक्त का किसी से बैर नहीं, लोग अपना वक्त खुद
         बिगाड़ कर, वक्त को दोषी कहते हैं।


91. वक्त दिखता नहीं, लेकिन बहुत कुछ दिखा जाता है।

92. लोग कहते हैं वक्त बदल जाता है, और वक्त कहता है
         लोग भी बदल जाते हैं।

93. जब समय बीतता है तो सिर्फ हम समय ही नहीं 
         खोते अपने जीवन का एक हिस्सा भी खोते हैं।

94. जो लोग समय को बर्बाद करते हैं, उनके हाथ 
         असफलता लगता है।

95. वक्त पर पसीना बहा लो और अपने सपने को 
         हकीकत बना लो।

96. लोग जितना भी कमा ले, समय नहीं खरीद सकते हैं।

97. समय को कोई नहीं समझ सकता, डुबाता भी यही है
         और निकालता भी यही है।

98. अगर संपत्ति चला जाए तो फिर से अर्जित किया 
         जा सकता है, पर वक्त चला जाए तो फिर से वापस
           नहीं लाया जा सकता है।

99. बचपन में घड़ी नहीं थी पर वक्त बहुत था, लेकिन 
         आज सबके पास घड़ी है पर वक्त नहीं।

100. समय का ज्ञान ना हो तो उजाला भी अंधेरा ही 
           लगता है।

101. आपका समय सीमित है। इसे किसी और के
           पीछे बर्बाद मत कीजिए।

102. समय समस्या नहीं है जब हम सोचते हैं, हमारा
           समय ठीक नहीं है यह समस्या है।


Read more :-








उम्मीद करते हैं कि आपको यह Time Quotes in Hindi का पोस्ट पसंद आया होगा। समय पर अनमोल विचार का यह लेख आप अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।




























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ