Home Recent Posts Display

6/recent/ticker-posts

Motivational Quotes in Hindi (2023) | Motivational Status in Hindi | 100+ मोटिवेशनल कोट्स हिन्दी में!

 

Motivational Quotes in Hindi (2023) | Motivational Status in Hindi | 100+ मोटिवेशनल कोट्स हिन्दी में!


आज के post में आपका स्वागत है आज हम आपके लिए Motivational Quotes in Hindi लेकर आए हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस मोटिवेशनल कोट्स को पढ़ने के बाद अपने भीतर नई उर्जा की अनुभूति करेंगे।

आज के Motivational quotes में शामिल शब्द आपके self-confidence को बढ़ाएगा। क्योंकि अगर आपको ही खुद पर विश्वास नहीं होगा तो दुनिया से उम्मीद करना तो नादानी ही होगी। 

जीवन एक दिन की नहीं है, फिर जीवन की परिस्थितियां एक जैसी कैसी हो सकती हैं? 

     "अगर सूरज ढलेगा नहीं तो नया सवेरा कैसे होगा। 

        बिना कठिनाइयों से लड़े जीवन जीने की कला

                       किसने सीखा होगा?"


यह मोटिवेशनल कोट्स (हिंदी में) पढ़ने के बाद आप ही महसूस करेंगे। कि आपने भी अपने सपनों की नींव एक दृढ़ संकल्प के साथ रखी थी। मनुष्य को समय के साथ अपने संकल्पों को भूलना ही निराशा का कारण बनता है। हर समय खुद को मोटिवेट रख पाना मुश्किल है, लेकिन खुद पर विश्वास रखना उतना भी मुश्किल नहीं है। असफलता निराशा का कारण होता तो हमें मौका नही देता, एक कोशिश और करने की। परिस्थितियों के सामने तो निराश होकर घुटने हम टेकते हैं।

असफलता का सबसे बड़ा कारण होता है हार मान लेना, अपनी तरफ से ही खुद को अयोग्य करार देना। इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हो उम्मीद की किरण मत बुझने दीजिए। बस आप कोशिश इतनी कीजिए कि जो भी कीजिए पूरी ईमानदारी से कीजिए। दूसरों के साथ खुद को कभी compair मत कीजिए। यह Motivational Quotes in Hindi (2023) (मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में)आपको आपकी confidence लौटाने और Motivate करने में जरूर सहायक सिद्ध होगा?


Motivational Quotes in Hindi (2023) | Motivational Status in Hindi 



"आपकी कड़ी मेहनत और लगन ही आपकी जीत को निश्चित करती है।"



"लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रफ्तार से चलना जरूरी नहीं, लगातार चलना जरूरी है।"



"अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो हर असंभव लगने वाला काम संभव हो जाता है।"



"जीत और हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। मान लो तो हार है, और ठान लो तो जीत है।"



"ख्वाब देखना अच्छी बात है, पर action न लेना बुरी बात है।"



"आपके जिंदगी को आपके अलावा और कोई नहीं बदल सकता।"



"वक्त में खामियां निकालने से बेहतर है, उस वक्त में अवसर तलाशना।"



"अपने लक्ष्य को निर्धारित किए बिना, समय का सदुपयोग नहीं किया जा सकता।"


Motivational Quotes in Hindi




"खैरियत भी लोग उन्हीं की पूछते हैं, जिनकी हैसियत दिखती है।"



"अगर आपको नींद से कोई और जगाए, तो फिर आप अपने सपने को लेकर गंभीर नहीं हैं।"



"समय को बुरा वही कहता है, जो कोशिश करने से डरता है।"



"दुनिया में कुछ भी करना असंभव नहीं, यह आपके मन का डर है।"



"मुस्कुराकर शुरू किया गया कार्य का परिणाम, हमेशा सकारात्मक ही होता है।"



"कोई और आपकी मदद करें, ऐसी आशा क्यूं? आप खुद के लिए काफी हो, फिर जिंदगी से निराशा क्यों?



"नाम बनाना सपना ही रह जाता है, जब आराम किया जाए। पहचान एक दिन जरूर मिलती है, जब लगातार काम किया जाए।"



"जो व्यक्ति असफलता से डर गया, वह कभी सफल नहीं होता।"



"अपने लक्ष्य के बारे में सिर्फ सोचते रहना, डर पैदा करता है।"


Best Motivational Quotes in Hindi




"उसे निराश होने का फुर्सत कहां, जिसे अपने काम से मोहब्बत हो गई।"



"मंजिल से सफर ज्यादा खूबसूरत होता है, हर कदम का अनुभव नया होता है।"



"खुद को और बेहतर बनाने के लिए, अपनी खामियों को पहचानना जरूरी है।"




"आपका जज्बा एक दिन समय को अपके हक में कर देगा।"



"कोई और आप पर भरोसा करें ना करें, आपका खुद पर भरोसा करना मायने रखता है।"




"संघर्ष से मिली मुस्कान, हमेशा चमकती रहती है।"




"स्वास्थ्य के लिए नींद जरूरी है, पर इसे आदत बनाना जरूरी नहीं।"




"हर सफर आसान हो जाता है, जब खुद पर विश्वास होता है।"




"जो मुश्किलों से डर जाता है, वह बिखर जाता है। जो इनसे लड़ जाता है, वह निखर जाता है।"


Hindi Motivational Quotes




"खुली आंखों से सपने देखो, बंद आंखों से सिर्फ कल्पना की जाती है।"




"कुछ सबसे अलग करना है, तो मेहनत भी सबसे अलग करनी होगी।"




"जीवन बहुत दिलचस्प है, इसे पढ़ना नहीं समझना पड़ता है।"




"जितना समय सोचने में लगा रहे हो, उतना समय कुछ सीखने में लगाओ।"




"आपको अपनी ताकत का एहसास तब होता है, जब आपका सामना आपकी कमजोरी से होता है।"




"अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहो, क्योंकि दुनिया सुनने में नहीं देखने में विश्वास करती है।"



"जैसे उड़ते हुए पंछी को विश्वास अपने पंखों पर होता है, वैसे ही सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जिनको विश्वास अपने हौसलों पर होता है।"



"हर काम में फायदा वे लोग ढूंढते हैं, जिनको सिर्फ आराम करने की लत हो।"



"कब तक तू रोता रहेगा, हालातों को दोष देता रहेगा, नहीं बदल पाएगा कुछ भी, जब तक तू सोता रहेगा।"


"जिंदगी उठाने से पहले एक बार नहीं, कई बार पटकती है। यह तुम पर निर्भर करता है, कि तुम रोते हुए उठते हो, या हंसते हुए कुछ सीख कर। "


मोटिवेशनल कोट्स हिन्दी में




"संभलकर चलना ठोकरों ने ही सिखाया है।"



"बिना सफर तय किए, सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।"



"जिंदगी मिली है तो जिंदगी काटो नहीं, जिंदगी को जीना सीखो।"



"जग जग कर जिन आंखों से सपने देखा है, उन आंखों से सुकून निकाल अब जुनून भर, अपना रास्ता तू खुद बनाता चल, ना रुके हर तूफान से तू लड़।"



"चमकने के लिए तपना पड़ेगा। अगर तेरी तपीस सच्ची है, तो तू हर हाल में निखरेगा। विश्वास रख तेरी चमक दिखाई देगी, जब तु मैदान में उतरेगा।"



"उठ यह भोर तुम्हारा है उठ, आज की सुबह फिर कल नहीं आने वाली, रूठना ही है तो अपने बुराइयों से तु रूठ।"



"पिंजरे में जिंदगी काटी जा सकती है, जी नहीं जा सकती।"



"दोस्ती खुद से करो, उम्मीद खुद से करो। हंसना है खुद पर हंसो, और विश्वास भी खुद पर करो।"



"दुनिया की कही बातों को आवश्य सुनो, लेकिन अपने रास्ते का बाधा मत बनने दो।"



"वह सफर ही क्या जो मुश्किल ना हो?"


Hindi Motivational Quotes with Pictures




"जरूरी नहीं कि तुम भी दुनिया जैसा जियो, खुद को इतना काबिल बनाओ, कि दुनिया तुम्हारे जैसा जीना चाहे।"



"कब तक तू बचता रहेगा, हालातों से डरता रहेगा। खुद पर मेहनत कर काबिल बन, कब तक दुनिया से कहता रहेगा?"



"लक्ष्य किसी के लिए आसान नहीं होता, बिना मेहनत पहचान नहीं होता।"



"व्यक्ति की पहचान उसके जन्म से नहीं, उसके कर्म से होती है।"



"जो खुद न बदलना चाहे, उसे कोई नहीं बदल सकता।"



"कभी-कभी उस कार्य में सफल होना जरूरी हो जाता है। जिसे लोग कहते हैं, यह तेरे बस की नहीं।"



"सूरज की तरह चमकने के लिए पहले सूरज की तरह तपना पड़ेगा।"



"जिसमें ज्ञान से अहंकार आ जाए, समझ लो उसका अस्तित्व खतरे में है।"



"अपना कदम इतनी तैयारी के साथ बढ़ाओ, कि कभी पीछे मुड़ना ना पड़े।"



"खैरियत तो सिर्फ मां बाप पूछते हैं। दुनिया तो हैसियत पूछती है।"


Motivational Status in Hindi




"सफल होने के लिए उम्मीद और संकल्प दोनों जरूरी है।"



"दूसरों के हिसाब से कार्य करने पर भीख मिलती है, और अपने हिसाब से कार्य करने पर सीख मिलती है।"



"जीवन में हर जीत के लिए पहले सीखना जरूरी है।"



"जैसे बूंद बूंद से घड़ा भरता है, वैसे ही छोटे-छोटे प्रयासों से इंसान सफल बनता है।"



"हर इंसान को इंसानियत के नजरिए से देखिए, सब में कुछ ना कुछ खास दिखेगा।"



"जिंदगी में बड़े बदलाव के लिए छोटे-छोटे प्रयास करते रहना जरूरी है।"



"खुद को इतना काबिल बनाओ, कि दुनिया तुम्हारे जाने के बाद भी कहे उसके जैसा बनना मुमकिन नहीं।"


मोटिवेशनल कोट्स




"अपने समय का सदुपयोग ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।"



"अपने past को बदलना अपने हाथ में नहीं, पर अपने future को बदलना अपने हाथ में है।"



"अपने लक्ष्य को पाने के लिए मजबूत इरादा करो, किसी भी परिस्थिति में हारना नहीं है। यह खुद से वादा करो।"



"दुनिया बदलने के लिए शिक्षा से बड़ा और कोई हथियार नहीं।"



"जिंदगी में कितने भी बड़े बन जाओ, पर अपने भीतर इंसानियत हमेशा जिंदा रखो।"



"सबका जीवन एक जैसा नहीं है, तो परिस्थितियां एक समान कैसे हो सकती हैं?"



"समस्या का हल और मेहनत का फल, कोशिश करने वाले को मिलता जरूर है।"



"कुछ ना करो तो भी जिंदगी कट जाती है। कुछ करने को ठान लो तो जिंदगी संवर जाती हैं।"



"जिंदगी में गम और खुशियों का आना निश्चित है। वैसे ही मंजिल के बीच मुश्किलों का आना भी निश्चित है।"



"लोगों को अपने सपने बताने से मजाक बनता है, सपनों के लिए मेहनत करने से इतिहास बनता है।"


Best Hindi Quotes




"जिंदगी में दो सिख हमेशा याद रखना, जो खो गया उसका गम मत करना, और जो है उसे कम मत समझना।"



"अच्छे समय के इंतजार में बैठने से, अच्छा समय नहीं आएगा। सफलता उसीको गले लगाएगा, जो समय को बेहतर बनाएगा।"



"मूर्ख ईट का जवाब पत्थर से देते हैं, पर चतुर उस पत्थर से अपना आशियाना बना लेते हैं।"



"हर बार गिरने के बाद भी उठ खड़ा होना आपकी दृढ़ता को दर्शाता है।"



"हारने से भी बड़ी हार, हार मान लेने में है।"




"इस सफर में कठिनाइयां बहुत है, पर इनसे लड़ना अपना शौक है।"



"समझदार वह नहीं होता, जो दूसरों में गलतियां निकले, समझदार वह होता है, जो खुद को काबिल बनाने के लिए खुद में गलतियां निकले।"



"आज का दिन चला जाए, तो कल लौट कर नहीं आता। हर सपना सच होता है, संघर्ष कभी विफल नहीं होता।"



"मन से हारे हुए व्यक्ति की जीत असंभव है।"


Motivational Quotes with Pictures




"जो खुद पर विश्वास रखता है, अक्सर वही इतिहास रचता है।"



"जब तक मैं खुद ना हार मान लूं, मुझे कोई नहीं हरा सकता।"



"विपरीत परिस्थितियां सबकी जिंदगी में आती है। तब कोई टूट कर बिखर जाता है, तो कोई मजबूत होकर उभर जाता है।"



"खुद को जिताने के लिए जिद्दी होना जरूरी है।"



"जमाने की बातों से अपने लक्ष्य को मत बदलो, बल्कि अपने संकल्प को और मजबूत करो।"



"जिनको अपनी मेहनत पर भरोसा होता है, उनकी किस्मत एक दिन जरूर बदलती है।"



"दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो बिना असफल हुए सफल हो गया हो।"



"जिम्मेदारियां उमर देख कर नहीं आती। और कठिनाइयां समय देखकर नहीं आती।"


Hindi Motivational Status




"समय सबके पास बराबर है, फर्क इतना है कोई समय बर्बाद करता है, और कोई समय अपने बेहतरी में लगाता है।"



"जो भी होगा जैसा भी होगा, स्वीकार करेंगे। लक्ष्य अभी नहीं मिला तो क्या हुआ, मेहनत जारी रहेगी। एक दिन लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे?"



"समय के पास इतना समय नहीं जो आपको फिर समय दे सके। जो निर्णय लेना है जल्दी लीजिए।"



"लोग तो कहेंगे जो उन्हें कहना है, पर आप वह कीजिए जो आपको करना है।"



"असफल होना अफसोस का कारण नहीं है, प्रयास ना करना जरूर अफसोस का कारण है।"



"हम बोलते वही हैं जो जानते हैं, पर सुनने से हम वह सीखते हैं, जो हम नहीं जानते हैं।"



"मन से हारा हुआ व्यक्ति कभी किसी को प्रोत्साहित नहीं कर सकता।"


Motivational Quotes 




"जिसमें सब कुछ खोने के बाद भी कुछ करने की ज़िद हो, उससे साहसी और कोई नहीं है।"



"हिम्मत हारने वाले को रास्ता कभी दिखता नहीं। उसे सब धुंधला दिखता है। उसके लिए कोहरा कभी छटता नहीं।"



"इंसान जन्म लिया है, तो उसका मृत्यु निश्चित है। जो अच्छा कर्म किया है, उसको हमेशा सम्मान मिलना निश्चित है।"



"मुसीबत तो हिम्मत बढ़ाता है, और संघर्ष इंसान को सफल बनाता है। अक्सर हारते हैं वे लोग जिनका खुद पर से विश्वास उठ जाता है।"



Read More:













हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह 100+मोटिवेशनल कोट्स हिन्दी में पसंद आया होगा। दोस्तों कठिनाइयां जीवन में आती जाती रहती हैं, इसलिए निराश होने की नहीं, कठिनाइयों से मजबूती के साथ लड़ने की आवश्यकता है। अगर आपको हमारा यह post पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।



































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ